Latest news
युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ित बच्चों के परिजनों से मिले और राज्य शासन की ओर... निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में अंतरिक्ष विज्ञान एवं खगोलशास्त्र विषय पर कार्यशाला आयोजित* कोटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया , कोटा हॉस्पिटल में दो नौनिहालों की हुई मौत..एक माह के अंदर लगने वाले टीके लगने के बाद हुई मौत। घटना.....
करगीरोड कोटाछत्तीसगढ़

कोटा कांग्रेस की संकल्प यात्रा में पहुँचे सी एम,और डिप्टी सी एम..75 प्लस का दिया मंत्र..कोटा विधान सभा सीट से कांग्रेस को जीतने का दिलाया सभी को संकल्प

डिप्टी सी एम पहले पहुँचे कोटा.. और किया कोटा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण...कांग्रेश नेता कुलवंत सिंह के घर भी पहुचें

कोटा– छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस लगातार अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जीत का फार्मूला देने के लिए संकल्प शिविर चला रही है। इसी कड़ी में करगीरोड कोटा में आज 29/8/23 को कांग्रेश का संकल्प शिविर आयोजित किया गया था। जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सम्माननीय भूपेश बघेल जी और स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सी एम सम्माननीय टी एस सिंहदेव जी कांग्रेश पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक बैज जी, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव,बिलासपुर के बिधायक श्री शैलेस पांडेय, जिला पंचयत अध्यक्ष श्री अरुण चौहान, जिला अध्यक्ष श्री विजय केशरवानी पहुचें।

कोटा के मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, वरिष्ठ कांग्रेश नेता अरुण त्रिवेदी, सहित कांग्रेश के सभी नेतागण पदाधिकारीगण एवम कोटा बिधान सभा के प्रमुख कार्यकर्ता लोग संकल्प शिविर में पहुँचें,

कोटा के मंडी ग्राउंड में लगभग 2500 सौ कार्यकर्ताओं ने सी एम साहब को सुना। और कोटा बिधान सभ से कांग्रेश प्रत्यासी को जिताने का संकल्प लिया।

सीएम बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सीएम ने सबको ठगने का काम किया है. भाजपा के कार्यकाल में अनेकों घोटाले हुए हैं, जैसे चावल कांड, नशाबंदी कांड, मोबाइल कांड उनकी सरकार ने केवल जनता को लूटने का काम किया है.

सीएम बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार यहां पारंपरिक खेलों का समर्थन सहित त्योहारों को प्राथमिकता दी जा रही है. और हम इस संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करते रहेंगे। सीएम बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा,सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

संकल्प शिविर को उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव जी ने भी संबोधित किया और बताया कि कोटा हास्पिटल के नए भवन एवम मरीजों की सुविधा के लिए लिए ढ़ाई करोड़ रुपये की स्वीकृति की गई है।

स्वास्थ मंत्री जी ने कोटा हॉस्पिटल पहुँच कर डायरिया पीड़ित मरीजो का हाल जाना। कोटा के कांग्रेस नेता कुलवंत सिंह के घर पहुँच कर सभी से भेंट मुलाकात की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *