Latest news
युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ित बच्चों के परिजनों से मिले और राज्य शासन की ओर... निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में अंतरिक्ष विज्ञान एवं खगोलशास्त्र विषय पर कार्यशाला आयोजित* कोटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया , कोटा हॉस्पिटल में दो नौनिहालों की हुई मौत..एक माह के अंदर लगने वाले टीके लगने के बाद हुई मौत। घटना.....
करगीरोड कोटाछत्तीसगढ़

कोटा के बीमार हास्पीटल के भरोसे कोटा के मरीज,नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 10 , 11 और 12 में फैला डायरिया

कोटा सामुदायिक केन्द्र में पीड़ितों की भीड़ लेकिन प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था नहीं

करगीरोड कोटा -कोटा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10,11 और 12 में डायरिया का प्रकोप गंभीर रूप से फैल गया है । यहां के कई घरों में डायरिया के मरीज सामने आए हैं और कोटा सामुदायिक केन्द्र में बिमारों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है । लेकिन इसे नियंत्रित करने के लिए ना तो नगर पंचायत गंभीर नजर आ रहा है और ना ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही कोई पर्याप्त व्यवस्था है । दो दिन बाद ही प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल का नगर आगमन भी हो रहा है ।

कोटा के बीमार सामुदायिक केन्द्र में डायरिया पीड़ितों की भीड़ लगातार बढ़ने से स्थिति और खराब हो रही है । अस्पताल में बीमार लोगों के लिए बेड तक मौजूद नहीं है ऐसे में कई लोगों को जमीन में बिठा कर बाटल चढ़ाया जा रहा है ।

अस्पताल में मरीजों की भीड़
कोटा के सामुदायिक केन्द्र में बीमारों का ईलाज यहां की दो नर्स , एक डाक्टर और ट्रेनी लोगों के भरोसे चल रहा है । अस्पताल के एक कमरे में कबाड़ के रूप में बेड पड़े हैं लेकिन उनका उपयोग करने की तरफ बीएमओ और बीपीएम का ध्यान नहीं है ।

शहर में हैजा ने पांव पसार लिया है. बीते 48 घंटे में जिले के कोटा नगर पंचायत के लगभग 50 से ज्यादा मरीजों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. कुछ लोग गंभीर रूप से बीमार हैं तो वहीं कुछ लोगो को बिलासपुर रिफर किया गया हैं. कोटा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 ,11 ,12 इस बीमारी से प्रभावित है. वहीं बीमारी के फैलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. मेडिकल की टीम जोरो से काम कर रही है.

बताया जाता है कि करीब 50 से ज्यादा लोगों को दस्त और उल्टी जैसे लक्षणों की शिकायत हुई. इसके बाद उनको नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया.

एक पीड़ित का कहना था – अस्पताल में ना तो सफाई है और ना ही बेड की व्यवस्था है मैं सुबह से यहां आया हूं लेकिन ना तो डाक्टर है और ना ही कोई व्यवस्था ही है ।

इस संबंध में कोटा बीएमओ निखलेश गुप्ता का कहना था – नगर में डायरिया के केस तो आ रहे हैं और उनका ईलाज किया जा रहा है साथ ही नगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और अपने फिल्ड स्टाफ से भी नगर की स्थिति का आंकलन करवाया जा रहा है । कुछ कर्मचारियों के गलत व्यवहार की जानकारी मिली थी जिनको समझाया गया है कि लोगों से व्यवहार ठीक रखें ।

कोटा नगर पंचायत के सीएमओ एस एस खुंटे ने जानकारी दी कि – उनके कर्मचारी सभी वार्डों में लगे हुए हैं तथा लोगों के घरों में जाकर जानकारी ले रहे हैं । कल से पुरे वार्डो में युद्ध स्तर पर काम शुरू किया जाएगा तथा पावडर वगैरह का भी छिड़काव किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *