Latest news
युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ित बच्चों के परिजनों से मिले और राज्य शासन की ओर... निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में अंतरिक्ष विज्ञान एवं खगोलशास्त्र विषय पर कार्यशाला आयोजित* कोटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया , कोटा हॉस्पिटल में दो नौनिहालों की हुई मौत..एक माह के अंदर लगने वाले टीके लगने के बाद हुई मौत। घटना.....
छत्तीसगढ़बिलासपुर

तखतपुर एवं मस्तूरी में किया गया ईवीएम मशीन का प्रदर्शन

मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया को ग्रामीणों ने जाना

बिलासपुर.शत प्रतिशत मतदान को लेकर हर एक वर्ग अपनी सहभागिता निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में मतदाता जागरूकता के लिए जिले के विकासखण्डों में ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में तखतपुर के शासकीय जेएमपी महाविद्यालय में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत एनएसएस के स्वयंसेवक मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुए। मस्तूरी विकासखण्ड के शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में भी आम जनता के बीच ईवीएम मशीन प्रदर्शन हेतु रखा गया। क्षेत्र के आम नागरिकों एवं ग्रामीणों ने इस दौरान मशीन की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा और समझा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने ईवीएम मशीन के संबंध में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी ली।
जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम प्रदर्शन वैन के द्वारा गांव-गांव एवं हाट बाजारों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने इसका वैसे ही इस्तेमाल करके देखा जैसे कि वे वास्तविक मतदान के दौरान करेंगे। मशीनांे के संबंध में लोगों की जिज्ञासा एवं भ्रांतियों का समाधान किया जा रहा है। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के आम नागरिकों के बीच स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *