Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
करगीरोड कोटाछत्तीसगढ़

निरंजन केशरवानी कॉलेज में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ

कोटा.छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर के निर्देशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय निरंजन केशरवानी कालेज कोटा में आगामी विधानसभा चुनाव हेतु शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 18 वर्ष पूरा कर चुके सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को मतदाता शपथ दिलाई गई.

प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. बी. एल. काशी ने सभी मतदाताओं को शपथ दिलाई कि वे भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा के लिए निर्भीक होकर मतदान करेंगे. स्वीप प्रभारी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शितेष जैन ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं को वोटर हेल्पलाईन ऐप अथवा बीएलओ के माध्यम से पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया. कैंपस एंबेसडर अंजली गुप्ता ने कहा कि वह सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने जाएँगी और मतदान के दिन निडर होकर मतदान करेंगी. मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम के संयोजन में स्वयंसेवक अनिता, श्वेता, निशा, भारती, ऐश्वर्या, शिवानी, खुशबू, करण, दीक्षा, कालेश्वर, नन्द कुमार, निकेश एवं डोमन की सराहनीय भूमिका रही. इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *