Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
Blog

पंचायत की जमीन पर बजरंग दल ने किया अवैध कब्जा, आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों के मौजूदगी में तोड़ा।

 

कोटा। सत्ता का नशा कहें या फिर बजरंग दल वालों की दबंगई, बिना अनुमति के पंचायत की जमीन पर कर रहे थे कब्जा, दरअसल एक ऐसा ही मामला जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत कुँवारीमुड़ा से सामने आया है पंचायत के एक जमीन पर कोटा के बजरंग दल के कुछ युवाओं द्वारा गौशाला बना कर सेड निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था, जिसकी लिखित आवेदन ग्राम पंचायत सरपंच व पंचायत वासियों द्वारा एसडीएम कोटा व तहसीलदार को दिए थे जिसके बाद एसडीएम व एसडीओपी के उपस्थित में अवैध कब्जे को ग्रामीणों की मदद से हटाया गया और अवैध तरीके से सेड निर्माण को पंचायत के सुपुर्द किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार कोटा नगर के कुछ रसूखदार लोंगो के द्वारा बजरंग दल के लोगों को सामने कर सेड निर्माण कराने के लिए पेमेंट भी किया गया, जिनके माध्यम से जमीन पर कब्जा किया जा सके, बहरहाल देखने वाली बात है कि प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा करने वालों पर क्या कार्यवाही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *