Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
Blog

कोटा शहर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे, बारिश के बाद बढ़ी राहगीरों की परेशानी  

 

दिनांक 04 – 07 -2024

 

 

बिलासपुर – कोटा मे सड़कों की हालत बहुत ही खराब है,आज नगर के वार्ड नम्बर 13 मे कचरा गाड़ी आज पलट गई, जिसमे महिला कर्मचारी लोगो को हल्की चोटें आई,शहर की अधिकांश सड़कें ऐसी हैं जो पूरी तरह टूट चुकी हैं। रेल्वे स्टेशन से मुक्तिधाम जाने वाले सड़क बहुत ही खराब हो चुके है जिसमे न रेल्वे के द्वारा ध्यान दिया जा रहा और न ही pwd का ,जिससे राहगीरों की समस्या बढ़ती ही जा रही है। शहर में सड़कों का हाल-बेहाल बना हुआ है। सड़कें जगह-जगह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसके कारण स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को मुसीबत झेलना पड़ रही है। मानसून आते ही परेशानी और भी बढ़ गई है। बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढों में पानी जमा हो रहा है। जिससे चलना दूभर हो गया है। कई जगह तो दुर्घटनाएं भी हो रही है। हालांकि कुछ सड़कों पर कुछ दिन पहले मरम्मत का कार्य भी कराया गया था लेकिन चंद दिनों में ही सड़कें जस की तस हो गईं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण वाहन भी पलट जा रहे हैं। बारिश के कारण समस्या और भी भयावह हो गई है। कारण कि बारिश का पानी जमा होने के कारण कई स्थानों पर तो पता ही नहीं चल रहा कि कहां सड़क है कहां गड्ढा। जिससे दुर्घटनाएं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *