Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
करगीरोड कोटाछत्तीसगढ़

कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम

कोटा, बिलासपुर (छ.ग.)। शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी के साथ शिक्षक दिवस भी मनाया गया।

विद्यालय परिसर को आकर्षक झालरों, गुब्बारों एवं फूलों से सजाया गया था। छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कृष्ण जन्म की झांकी ने सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर छात्राओं ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राचार्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा और संस्कार के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *