Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
Blog

वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज।

वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज।

कोटा।नगर पालिका कोटा के वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस युवा पार्षद की लापरवाही का खामियाजा वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड के चंडी माता गली, दहाईत पारा क्षेत्र में नाली स्लेप न होने से , जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नाली पार्षद महोदय के निवास स्थान से मात्र 20 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद भी महीनों से समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

वार्डवासियों ने बताया कि पहले नाली में सुरक्षा के लिए जाली लगी हुई थी, लेकिन उसे भी हटा दिया गया, जिसके बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। बीते कई महीनों से गली में रहने वाले लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।लोगों का आरोप है कि वार्ड पार्षद अपने ही वार्ड की समस्याओं को नजरअंदाज कर सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों और अन्य वार्डों के कार्यक्रमों में ज्यादा सक्रिय नजर आते हैं, जबकि उनके अपने क्षेत्र की बुनियादी समस्याएं अनदेखी का शिकार हैं।

अब वार्डवासियों की निगाहें नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं। देखने वाली बात यह होगी कि इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक किया जाता है और वार्डवासियों को राहत कब मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *