Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
Blog

करगीरोड कोटा में सारनाथ,और चिरमिरी.. दो ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज को मिली अनुमति..सांसद अरुण साव नें हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ।

कोरोना के समय से करगीरोड में गाड़ियों का बंद हुआ था स्टॉपेज।जन आंदोलन के बाद से रेलवे ने शुरू किया स्टॉपेज की प्रक्रिया।

कोटा– करगीरोड कोटा मे धीरे धीरे दूर होती दिख रही समस्या , आज आठ अक्टूबर को बिलासपुर सांसद अरुण साव जी ने करगी रोड रेल्वे स्टेशन में सारनाथ एक्सप्रेस और चिरमिरी एक्सप्रेस के करगीरोड स्टेशन में पुनः स्टापेज को लेकर हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ उद्घाटन।

कोटा में कोरोना से पहले सभी ट्रेनें रुकती थी, फिर कोरोना के समय भारत मे ट्रेनों को बंद कर दिया गया। उसके बाद ट्रेनें शुरू हुई पर करगीरोड रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के स्टापेज को बंद कर दिया गया था, जिससे इधर की जनता को बहुत परेशानी होती थी, इसके लिए जन आंदोलन भी हुआ, लोगों के ऊपर रेलवे ने अपराध भी दर्ज किया जिसमें कोटा के कुछ युवक आज भी पेशी मे जा रहे है।

पर जन आंदोलन के बाद से और सांसद श्री अरुण साव जी के लगातार प्रयासों के बाद पूर्व में दो ट्रेनों को करगी रोड स्टेशन में रोका गया था। और अब आज 8 अक्टूबर से दुर्ग से छपरा चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस और बिलासपुर चिरमिरी एक्सप्रेस को करगी रोड कोटा में स्टापेज दिया गया। इससे क्षेत्र की जनता में काफी खुसी देखी जा रही है। और कोटा स्टेशन की समस्या धीरे धीरे खत्म हो रही । जिस से चहल पहल फिर से शुरू हो जाएगी।साथ ही क्षेत्र की जनता सरकार और सांसद महोदय से अपील करती है कि जो दो ट्रेन दुर्ग से चलकर भोपाल जानेवाली अमरकंटक एक्सप्रेस और पूरी से निजामुद्दीन उत्कल एक्सप्रे के करगी रोड में स्टापेज के लिए केंद्र सरकार और रेल्वेबोर्ड, रेलमंत्रालय से मिलकर इनके भी स्टापेज के लिए प्रयास करे। साथ ही जिन कोटा के लड़कों के ऊपर रेलवे ने अपराध दर्ज किया है इसको भी हल कराने की दिशा में प्रयास करें।

सांसद श्री अरुण साव जी के सराहनीय प्रयासों को हमेशा जनता याद रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *