Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
Blog

सिंचाई मंत्री ने कोटा छेत्र की सिंचाई की समस्याओं को देखते हुए मंडी अध्यक्ष कि मांग पर बांध नहर काम किया स्वीकृत*

छतीसगढ़ मे सत्तासीन कांग्रेस पार्टी के मुखिया भूपेश बघेल एवं सिंचाई मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला एवं क्षेत्र वासियो कि मांग पूरा कर उन्हें सौगात प्रदान की है

मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की कोटा विधानसभा के ग्राम बेलगहना एवं डांडबछली मे बांध सौन्दर्यकरण एवं नहर काम की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई थी जिसे प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर सिंचाई विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है
शुक्ला ने कहा की बेलगहना क्षेत्र पर्यटन की संभावनाओ से भरा पूरा है यह क्षेत्र अचानकमार टाइगर रिज़र्व एवं जोहार इको रिसोर्ट कुरदर, आउंरा पानी जैसे पिकनिक स्पॉट के कारण पर्यटकों का काफ़ी संख्या मे आना जाना लगा रहता है इसको ध्यान मे रखकर कुरदर मार्ग मे निर्मित बांध का सौन्दर्यकरण एवं उद्यान कार्य हेतु 1.50 करोड़ की स्वीकृति दी गई है जिससे पर्यटकों को प्रकृति के और करीब लाया जायेगा साथ ही किसानो की मांग पर डांड बछली मे भी 1.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है
मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सिंचाई मंत्री रविंद्र चौबे, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का आभार जताते हुए क्षेत्र वासियो को बधाई दी
कांग्रेस कार्यकर्त्ता लाला निर्मलकर, आशीष मिश्रा, अमित गुप्ता,उत्तम जायसवाल, अश्वनी उद्देश्य, राजेश्वर पाण्डेय, मनोज बाजपेई, कपिल जायसवाल,मोनू दास मानिकपुरी, रवि प्रताप सिँह, अजहर खान, शोएब खान, रविराज रजक आदि ने मंडी अध्यक्ष को कार्य स्वीकृति कराने पर बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *