Latest news
युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ित बच्चों के परिजनों से मिले और राज्य शासन की ओर... निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में अंतरिक्ष विज्ञान एवं खगोलशास्त्र विषय पर कार्यशाला आयोजित* कोटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया , कोटा हॉस्पिटल में दो नौनिहालों की हुई मौत..एक माह के अंदर लगने वाले टीके लगने के बाद हुई मौत। घटना.....
Blog

*परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निरंजन केशरवानी  कॉलेज के खिलाडियों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन*

उच्च शिक्षा विभाग छ.ग. शासन द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता सत्र 2023-24 का आयोजन 04 अक्टूबर को शासकीय विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर की मेजबानी में किया गया. प्रतियोगिता में शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा की टीम ने क्वालीफायर राउंड में अच्छा प्रदर्शन करते हुऐ सेमीफाइनल में जगह बनायी और डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर को 17-15 और 15-13 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया, जहां फाइनल मुकाबला गत वर्ष विजेता सी.एस.आर. महाविद्यालय कोटा की वॉलीबॉल टीम से हुआ जिसमें शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही.

महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी राजेश सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया की उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में विगत कई वर्षों से महाविद्यालय का उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा है. गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय की टीम फ़ाइनल में जगह बनाते हुए उपविजेता रही है. पुरुष वॉलीबाल टीम में राहुल साहू, मोहन वैष्णव, अंकित यादव, दुर्गेश गंधर्व, मो. शाहनवाज और भावेश मानिकपुरी ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया. संस्था के प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. बी. एल. काशी और सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उक्त प्रतिस्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी.*

प्रो. बी. एल. काशी* प्राचार्य शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा

जिला-बिलासपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *