Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
Blog

आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बांधा गया, एवम सड़क मे बैठे मवेशियों को किनारे किया गया।

कोटा , इस कार्य मे सभी लोगो ने बढ़ चढ़ करअपना योगदान दिया कोटा तसिलदार प्रकाश साहू सहित राजस्व विभाग , नगर पंचायत विभाग, पुलिस विभाग एवम आमजनता ने मवेशियों के गले में लगाया रेडियम पट्टी

बिलासपुर कोटा की सड़को पर आये दिन मवेशियों के कारण होने वाले दुर्घटनाओं देखते हुए रोड पर बैठने वाले पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट पट्टी लगाने का कार्य नगर पंचायत, और तहसीलदार कोटा की टीम के एवम पुलिश विभाग के द्वारा किया जा रहा है जिससे रात के समय रोड पर बैठे पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके एवं पशुओं को भी सुरक्षित किया जा सके। सड़क पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में न केवल वाहन चालकों को क्षति होती है, बल्कि कई मवेशी दुर्घटना के कारण अपाहिज हो जाते हैं अनेक की मृत्यु भी हो जाती है।

इसी क्रम में आज रात्रि में पड़ाव पारा चौक, महाशक्ति चौक, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, नाका ,और बिलासपुर मार्ग में चमकदार रेडियम बेल्ट पट्टी लगाया गया ताकि रात में रेडियम पट्टी होने से अनायास होने वाले पशुओं की मौत को रोका जा सके। इस दौरान मवेशी मालिको से उनके मवेशियों को बारिश के मौसम में अपने घर मे रखने व सड़को में नहीं छोड़ने की समझाइश दी गई

तहसीलदार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सडको पर बैठे मवेशियों के गले मे चमकदार रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है यह रेडियम बेल्ट (पट्टी) सड़क पर घूमने वाले पशुओं को रात के अंधेरे में दुर्घटना का शिकार होने से बचाने के लिए लगाया जाता है. जिसे सामने की ओर से आने वाले वाहन चालक आसानी से देख सकें और अपनी सहित गौवंश की भी रक्षा हो सके। उन्होनें बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। सभी पशु पालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर न छोड़े एवं आमजनों से निवेदन किया गया कि जिन पशुओं को रेडियम पट्टी पहनाई गयी है उसे ना उतारे। ताकि सभी के जान माल की रक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *