Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
करगीरोड कोटाछत्तीसगढ़

नेताजी की बल्ले बल्ले कराने के चक्कर में निपट गए गुरूजी

भाजपा नेत्री को भी मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए

करगीरोड कोटा – कोटा विधानसभा से भाजपा की दावेदारी करने वाली एक भाजपा नेत्री ने टिकट मिलने के पहले ही एक गुरूजी को धराशायी करवा दिया और गुरूजी भी नेताजी की बल्ले बल्ले कराने के चक्कर अपनी बली दे बैठेI ।मामला पंद्रह अगस्त का है जब शिवतराई के हाई स्कूल में प्राचार्य जी एस धु्रव ने भाजपा नेत्री सुषमा सिंह को आमंत्रित कर लिया फिर क्या था नेत्री ने ना मौका देखा ना जगह । पार्टी प्रेम ऐसा उमड़ा कि उपस्थित लोगों को भाजपा का प्रचार सामग्री टोपी ,गमछा बांट दिया और भाजपा को जिताने का संदेश देते हुए ध्वजारोहण किया । अब पंद्रह अगस्त के कार्यक्रम में किसी एक पार्टी का प्रचार देख कर कुछ लोगों ने इसकी फोटो और वीडियो बना कर वायरल कर दिया ।

मामला गरमा गया और डीईओ से होते हुए कलेक्टर तक पहुंच गया । नए आए कलेक्टर संजीव झा ने इस गंभीर मामले में संज्ञान लेते हुए शिवतराई के प्राचार्य जी एस धु्रव को शिवतराई से तेंदुवा स्कूल स्थानान्तरण कर दिया ।

इस मामले में सरकारी गुरूजी तो निपट गए लेकिन ऐसे नेताओं पर कौन कार्यवाही करे। प्रशासन तो कर नहीं सकता और ना ही पार्टी सवाल जवाब करने लगी । इसलिए ऐसे आयोजन में आयोजनकर्ता को हर तरह से चौकन्ना होना होगा ताकि ऐसे शिक्षण संस्थानों पर बच्चों को सिर्फ शिक्षा ही प्रदान की जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *