Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
करगीरोड कोटा

नगर पंचायत कोटा के वार्ड नं 10 में नल से आ रहे पानी में बिलबिला रहे किडे़

वार्डवासी नें विडियो सोशल मिडिया में डालकर उपाय पूछा – लेकिन जवाब किसी के पास नही

कोटा- इन दिनों कोटा नगर पंचायत कई दिनों से डायरिया की चपेट में हाॅस्पिटल में मरीजों की लाईन लगी हुई है और लोग पानी की वजह से बीमार पड रहे है lकल वार्ड के एक जागरूक व्यक्ति नें नगर पंचायत के पाईप लाईन से घरों में आ रहे पानी को चेक किया तो उनके होश उड गये देखा तो किडे़ बिलबिला रहे थेजिसका विडियो बनाकर वो सोशल मिडिया में डालकर कहा – पिछले 1 महीने से वार्ड नंबर 10 में इसी तरह का पानी नल से आ रहा है कृपया कोई उपाय बताएं क्योंकि ऐसा पानी तो पिया नहीं जा सकता और ना इस पानी को उबाला जा सकता है l लेकिन इसका जवाब किसी के पास नही था

जब समस्या आती है तो नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि जागते है वर्ना किसी को कोई मतलब ही नही रहता l नगर की साफ सफाई की स्थिति बहुत ही खराब है घरों में सप्लाई होने वाली पाईप लाईन नाली नालों के अंदर से गई हुई जिसमें लिकेंजिंग की समस्या के कारण नाली का गंदा पानी नलों से घर तक पहुंच रहा है जिसमें किडे़ निकल रहे पानी पीनें योग्य नही है जिसको पीकर लोग बीमार हो रहे और डायरिया से परेशान होकर कोटा हाॅस्पिटल में भर्ती हो रहे है l

नगर पंचायत को साफ सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए नाली से होकर गई पाईप लाईन और बोर के आस पास हमेशा निरिक्षण कर उपयुक्त उपाय की आवश्यक्ता है l

जब इस बारें में नगर पंचायत सीएमओं एस एस खूंटे से बात की गई तो उनका कहना था कि मै अभी तुरंत प्लंबर को लेकर जा रहा हूं चेक करवाकर पाईप लाईन सुधरवाता हूं l समय रहते मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कोटा में महामारी फैलने और लोगो की जान पे बन आने से कोई रोकन हीं पाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *