Latest news
युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ित बच्चों के परिजनों से मिले और राज्य शासन की ओर... निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में अंतरिक्ष विज्ञान एवं खगोलशास्त्र विषय पर कार्यशाला आयोजित* कोटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया , कोटा हॉस्पिटल में दो नौनिहालों की हुई मौत..एक माह के अंदर लगने वाले टीके लगने के बाद हुई मौत। घटना.....
Blog

कोटा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रबल प्रताप सिंह से प्रभावित होकर सैकड़ों यवको ने किया भाजपा प्रवेश

कोटा   छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है ।जैसे जैसे विधान सभा चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे कोटा विधानसभा का चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है । कोटा विधानसभा में आजादी के बाद से 2018 के विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस का कब्जा रहा है । 2018 में यह सीट जनता कांग्रेस जे के हाथ में चली गई थी । कोटा सीट से भाजपा ने  पूर्व सांसद बिलासपुर स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह को टिकट दिया है । जूदेव के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से युवाओं में जोश भर दिया है । और जूदेव से प्रभावित होकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया । रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई ।जिसमे सैकड़ों युवाओं ने कोटा के चंडी चौक होते एवम नाका चौक होते पार्टी कार्यालय पड़ाव पारा में समाप्त हुई।

सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश से विधानसभा चुनाव में भाजपा का काफी मजबूती मिल सकती है । सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा में प्रवेश करवाया है । इससे भाजपा कोटा विधानसभा में कांग्रेस से एक कदम आगे निकल चुकी है।बहरहाल अभी चुनाव को लगभग 20 दिनों का वक्त बाकी है ।

भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी का टाइगर जिंदा है वाली लाइन काफी प्रचलित होती जा रही हैं। उनका जोशीला भाषण सुनने लोगो का हुजूम लग रहा है।देखना होगा कोटा विधानसभा सीट पर किसका कब्जा होता है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *