Latest news
युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ित बच्चों के परिजनों से मिले और राज्य शासन की ओर... निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में अंतरिक्ष विज्ञान एवं खगोलशास्त्र विषय पर कार्यशाला आयोजित* कोटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया , कोटा हॉस्पिटल में दो नौनिहालों की हुई मौत..एक माह के अंदर लगने वाले टीके लगने के बाद हुई मौत। घटना.....
Blog

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता मानव श्रृंखला एवं नये मतदाता छात्राओं का सम्मान

 

05 – 11 -2023

*करगी रोड कोटा :  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में मतदाता जागरूकता हेतु विद्यालय की नये मतदाता बने छात्राओं का आज विधिवत विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता एवं विद्यालय के सभी व्याख्याता, शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित कर उन्हें मतदान हेतु प्रोत्साहित किया गया ।*
*स्वीप का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के द्वारा सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके भारत मे सही मायनो मे सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है।यह कार्यक्रम विविध प्रकार के सामान्य एवम लक्छित ऐसे इटरवेशनो पर आधारित है, जो राज्य के सामाजिक आर्थिक संस्कृतिक और जनसंख्या प्रोफाइल के साथ साथ निर्वाचनों के पिछले चक्रों मे निर्वाचकीय सहभागिता के इतिहास और उनसे मिली सीख के अनुसार अभीकल्पित किये गए है।*

राष्ट्रीय सेवा योजना (एन. एस. एस.) कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती निर्मला बंजारे व्याख्याता एवं विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन में शत – प्रतिशत मतदान- बिलासपुर जिले का अभिमान के ध्येय के साथ मतदान हेतु जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण में मानव श्रृंखला बनाकर वोट (VOTE)  द्वारा संदेश दिया गया कि लोकतंत्र में जागरूकता के साथ स्वतंत्रत और निष्पक्ष रूप से सभी के वोट देने से ही हमारा लोकतंत्र मजबूत सशक्त एवं सफल होगा। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता ने स्वीप कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नये मतदाता छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।*

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राम बाबू गुप्ता व्याख्याता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, व्याख्याता गण जी. एस. केसर, व्ही. एन. पालके, श्रीमती अर्पणा लाल, डॉ आर. बी. गुप्ता, श्री एस. के. साहू, श्रीमती निर्मला बंजारे, मनोज श्रीवास,श्रीमती रक्षा दुबे,  श्री राकेश शर्मा , श्रीमती भानु, श्री अजीत गेरा,  श्रीमती श्वेता स्वर्णकार, पंकज गंधर्व , ओंकार गुप्ता, श्रीमती रामकुमारी यादव, , श्रीमती मोहनमती, श्रीमती एवं शाला परिवार के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *