Latest news
युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ित बच्चों के परिजनों से मिले और राज्य शासन की ओर... निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में अंतरिक्ष विज्ञान एवं खगोलशास्त्र विषय पर कार्यशाला आयोजित* कोटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया , कोटा हॉस्पिटल में दो नौनिहालों की हुई मौत..एक माह के अंदर लगने वाले टीके लगने के बाद हुई मौत। घटना.....
करगीरोड कोटा

विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा पर विशाल रैली का आयोजन* 

कोटा  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवतराई विकासखंड कोटा जिला- बिलासपुर में हरीतिमा इको क्लब के तत्वाधान में विश्व ओजोन दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा पर विशाल रैली का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के लगभग 250 विद्यार्थियों ने ओजोन परत को सुरक्षित रखने एवं अधिक से अधिक वृक्षरोपण करने तथा अपने वातावरण को स्वच्छ रखने के नारे सहित लोगों को जागरूक किया।  

रैली के बाद विद्यालय में विश्व ओजोन दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना की गई ।कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्याख्याता श्री मनोज कुमार जायसवाल ने ओजोन परत के बारे में छात्रों को विस्तार से संबोधित किया एवं ओजोन परत को बचाने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, रसायनों का प्रयोग कम करने,अपने आसपास को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री कुंज राम ध्रुव ने भी छात्रों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति संबोधित किया।

विद्यालय में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर छात्रों में चित्रकला ,मेहंदी,रंगोली,केशसज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें मेहंदी में कल्पना -प्रथम ,मंजीत- द्वितीय तथा आराधना- तृतीय स्थान पर रही। रंगोली में राधिका मार्को- प्रथम, पुष्पांजलि -द्वितीय तथा भावना- तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला में देविका व इश्वरी जगत -प्रथम, सुरुचि व गीतू- द्वितीय तथा विनय- तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार केशसज्जा में दिव्या- प्रथम ,निधि- द्वितीय तथा भावना- तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर श्री छत्रपाल सागर ,श्री अश्वनी कुमार लहरे, श्री रामकुमार मल्होत्रा , श्री चंद्र प्रताप सिंह ,श्री शिवरतन करसायल,वेंकट रमन उपाध्याय, श्रीमती मीना इक्का, श्री रंजीत श्याम, खोमेश्वरी साहू ,श्रीमती सुनीता मनहर, श्रीमती कुमारी बाई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *