Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
करगीरोड कोटा

कोटा से स्थानीय प्रत्याशी कि मांग करने पंहुचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पास

 

कोटा  छतीसगढ़ मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है सभी राजनितिक दल अपनी रणनीति बनाने मे जुटे हुए हैँ

अभी तक निर्वाचन विभाग द्वारा चुनाव कि अधिसूचना जारी नहीं कि गई है बावजूद इसके भाजपा अपने 21 प्रत्याशीयों कि लिस्ट जारी कर चुनावी शंखनाद किया हैभाजपा के द्वारा पहली सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस के तरफ सभी कि निगाहें टिकी हुई है विधानसभा के दावेदार अपने अपने आका के दरबार मे माथा टेक टिकट कि उम्मीद लगाए बैठे हैँ अगर कोटा विधानसभा कि बात करें तो पिछले चुनाव मे अप्रत्याशीत रूप से जोगी कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज कर कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले कोटा मे अपना दबदबा सिद्ध किया था, त्रिकोनीय मुकाबला होने के बावजूद भी भाजपा इस सीट मे सफल नहीं हो पायी थी

इस बार के विधानसभा चुनाव मे बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा मे भी कांग्रेस और भाजपा के दावेदारों कि लम्बी फौज दिखाई देती है जिसमे कुछ स्थानीय हैँ तो कुछ बाहरी हैँ परन्तु इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों मे क्षेत्रीय प्रत्याशी कि मांग लगातार उठ रही है।कोटा के कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ो कि संख्या मे आगामी विधानसभा चुनाव मे कोटा सीट से बाहरी प्रत्याशी का विरोध करते हुए स्थानीय प्रत्याशी कि मांग करने छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बंगले पंहुचे और कहा कि कोटा विधानसभा सदैव कांग्रेस का गढ़ रहा है और अगर भविष्य मे इस गढ़ को बरकरार रखना है तो किसी भी स्थानीय को प्रत्याशी बनाया जाये बाहरी को नहीं।कार्यकर्तावो ने अपनी भावना प्रदेश अध्यक्ष को व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद से कोटा बाहरी लोगो का नेतृत्व सह रही है पर अब इस परिपाटी को बदलते हुए स्थानीय को मौका देने कि मांग दोहराईप्रदेश अध्यक्ष से मिलने के बाद आदिवासी समाज के नेता गण,कांग्रेस जन कैबिनेट मंत्री कावासी लखमा के आवास पंहुचकर स्थानीय प्रत्याशी कि मांग को रखते हुए आदिवासी समाज कि भावनाओ से अवगत करायासभी कांग्रेस जनो ने एक स्वर मे कांग्रेस को जिताने का संकल्प लेते हुए पुनः छतीसगढ़ मे कांग्रेस कि सरकार बनाने का संकल्प लिया।क्षेत्र कि जनता करे पुकार क्षेत्रीय विधायक अबकी बार* के नारे लगते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *