Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
Blog

शिवालय बम बम भोले के जयकारे से गूंज उठा कोटेस्व्रर महादेव की नगरी कोटा। शिव भजनों के धुनों पर थिरके कांवड़िए।

करगी रोड -कोटा बोल बम सेवा समिति द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कोटा स्थानीय अग्रसेन भवन कोटा में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बेलपान से रतनपुर बुढा महादेव जलाभिषेक करने वाले हजारों की संख्या में कांवरियों का स्वागत सत्कार करने के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई । । है जिसमें आज मुख्य रूप से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री म अरुण सांव एवम कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव उपस्थित हुए।

झारखंड से आए हुए भजन कलाकारों द्वारा विशेष शिव भजनों की प्रस्तुति दी गई । हर वर्ष यह विशेष आयोजन बोल बम सेवा समिति द्वारा किया जाता है।सुबह से ही कोटा की सड़के भगवा रंग में रंगी हुई थी वहीं नगर पंचायत कोटा द्वारा सड़कों की साफ सफाई पानी एवं स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की गई थी कोटा पुलिस द्वारा पेट्रोलि ग व सुरक्षा व्यवस्था शहर वासियों द्वारा कांवरियों के स्वागत सत्कार के लिए जगह-जगह फल प्रसाद वितरण किया गया ।

स्वास्थ विभाग की दिखी लापरवाही।

कावडियो को स्वास्थ सुविधा प्रदान करने के लिए हर वर्ष सुबह से कोटा सामुदायिक केंद्र की लापरवाही नजर आई दोपहर तक स्वास्थ विभाग का कोई कैंप नजर नही आया । दोपहर बाद कुछ मितानिन एवम नर्स को भेजकर कैंप चालू करवाया गया । बोल बम कांवड़िया समिति के सदस्य आनंद अग्रवाल ने कहा की हजारों की संख्या में शिवभक्तों के लिए विशेष आयोजन किया जाता है । सुबह से स्वास्थ विभाग का कैंप लग जाना चाहिए था परंतु कैंप लेट से चालू किया गया ।इस गंभीर लापरवाही के लिए कोटा बी एम ओ की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *