Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
Blog

कोटा नगर के चौक चौराहा में एवं मंदिरों के आसपास मांस मटन दुकान को प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए हटवाया गया

 

करगी रोड कोटा / स्थनीय प्रशासन के द्वारा मास मटन की दुकानों को तोड़ कर नोटिस दिया गया ,विदित हो कि कोटेश्वर महादेव की नगरी जो धार्मिक स्थलों से दूर मांस मटन की दुकानें जो शहर के मुख्य मार्ग एवं हिंदू धार्मिक स्थलों के पास अवैध रूप से संचालित मांस मटन की दुकान हटाने की मांग नगर वासियों द्वारा किया गया था मांस मटन संचालित कर बिक्री करते हैं उससे खराब दुर्गंध निकलती है ,जो आसपास के पूरे परिसर में फैल जाती है, साथ ही उक्त दुकान में आने वाले अधिकांश व्यक्ति शराब का सेवन कर आते हैं और अधिकांश नशे की हालत में अभद्रता पूर्ण व्यवहार और गाली गलौज करते हैं l कई बार तो मांस से बनी खाद्य पदार्थ आवारा कुत्तों को डाल देते हैं, वही उस मास मटन को कुत्ते खाते हुए मंदिर के पास एवम अन्य सामाजिक स्थलों में छोड़ देते हैं l जिसकी शिकायत नगर वासियों के द्वारा छाया विधायक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से की थीं जिससे उन्होंने इस समस्या का निराकरण हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर दो दिवस के अंदर तत्काल मांस मटन की दुकान शहर से अलग हटकर लगाने की बात कही यदि दो दिवस के अंदर दुकान की व्यवस्था नहीं की जाती तो जन आंदोलन की समस्त जवाबदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी l इसी तारतम्य में प्रशानिक अधिकारियो द्वारा मास मटन की दुकानों को तोड़ कर नगर के बाहरी जगह में दुकान संचालित करने का नोटिस जारी किया। इस कार्यवाही के दौरान कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, कोटा तहसीलदार प्रकाश चंद साहू, सीएमओ नगर पंचायत कोटा, कोटा थाना प्रभारी उमेश साहू साहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *