Latest news
कोटा कन्या शाला में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संगम आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण "साइबर क्राइम : जागरूकता ही सुरक्षा है" - कलेक्टर संजय अग्रवाल नगरीय प्रशासन मंत्री के गृह जिले भाजपा कार्यकर्त्ताओ से परेशान हुए नगरीय प्रशासन के कर्मचारी .......... युवा मोर्चा को नई ऊर्जा: मनीष कौशिक बने कोटा मंडल अध्यक्ष। वार्ड पार्षद की अनदेखी से परेशान वार्डवासी, स्लेप लगाने की मांग को किया जा रहा है अनसुना व नजरअंदाज। आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने हेत 250 रेडियम बेल्ट आवारा मवेशियों के गले में बां... गुडविल पब्लिक स्कूल कोटा में .. शिक्षक दिवस मनाया गया..शिक्षकों का किया गया सम्मान..छात्रों ने किए श... कोटा नगर पंचायत का कोटा के वार्ड नं 11 की नालियों गलियों की सफाई में सौतेला व्यवहार जूदेव जी ने दी मानवता की मिसाल
Blog

तहसीलदार कोटा द्वारा आदिवासी बालक आश्रम कंचनपुर एवं बिरगहनी का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें बच्चो और पलको ने गंभीर आरोप लगाए कर्मचारियों पर

निरीक्षण के दौरान बिरगहनी में अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए बच्चों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि

.छात्रावास के कर्मचारी विजय पात्रे रात में अक्सर शराब पीकर आते हैं तथा बच्चों के साथ मारपीट और बच्चों को मां ,बहन की गंदी गंदी गालियां देते हैं ।

.लगभग 10 दिन पहले एक रात अत्यंत शराब पीकर आए थे और बच्चों के शयनकक्ष में बहुत ज्यादा मात्रा में उल्टी कर दिए थे।

.उक्त घटना के बारे में आज उपस्थित कर्मचारी विजय भारत से जानकारी ली गई तब उन्होंने ऐसी घटना होना बताया एवं विजय पात्रे द्वारा माफीनामा लिखकर अधीक्षक को दिया जाना बताया।

जांच के दौरान एक पालक श्री दिलहरण दास ने बताया कि विजय पात्रे कई बार ऐसी घटना किए हैं ।

.उक्ताशय की जानकारी छात्रावास अधीक्षक श्री रवि देवांगन से दूरभाष पर ली गई तो उन्होंने भी उक्त घटना घटित होना बताया।

कर्मचारी विजय पात्रे के उक्त हरकतों से छोटे छोटे बच्चे अत्यंत भयभीत हैं एवं रो रहे थे।

.उक्त कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल कठोर दंडात्मक कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *